Uttrakhand Wheather News: उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का असर यूपी के इन जिलों पर,आज झमाझम के आसार

उत्तराखंडUttrakhand Wheather News: उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का असर यूपी के इन...

Date:

मेरठ। उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में इस समय बर्फबारी और बारिश के चलते उप्र के पश्चिमी उप्र में मौसम काफी सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को भी बारिश के आसार बने हुए है। इस समय मेरठ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री है। मौसम विभाग की माने तो आज भी हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि आज सुबह तेज हवाओं और आसमान में बादलों के चलते सूरज के दर्शन नहीं हो सके। वहीं आने वाले एक दो दिन बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। बता दें कि इस समय पश्चिमी उप्र से सटे पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी उप्र से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाको तक बारिश का क्रम जारी है। गत मंगलवार को भी इसका असर मेरठ और आसपास के जिलों में देखा गया था। 

Read also: Uttarakhand Temperature Rises Due To Hot Wind: पाकिस्तान से आई गर्म हवाओं से बढ़ा उत्तराखंड का पारा, तप रही पहाड़ों की रानी मंसूरी

हेमकुंड के साथ चारधाम में इसके कारण ठंड काफी बढ़ी है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में पिछले सप्ताह बारिश के बाद मौसम में तब्दीली है। दो-तीन दिन से आसमान में बादल होने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
वैसे मौसम विभाग ने पश्चिमी उप्र और उत्तराखंड में आगामी 26 जून के बाद मानसून की एंट्री होने का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मानसून एक सप्ताह की देरी से दस्‍तक दे रहा है। वहीं इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश से मौसम सुहाना है।

Read also: Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड में आपदा के समय कारगर साबित होगा “नभ-नेत्र”

शहर और आसपास के क्षेत्रों में गत मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...