Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttrakhand: कांग्रेस में दिख रहा बिखराव, घेराव में पहुँचा एक ही गुट

Uttrakhand Congrss

भारत जोड़ो यात्रा कैसे होगी पार, कार्यकर्ता दिख रहे दो फाड़

उत्तराखंड में कांग्रेस फिर से दो फाड़ नजर आ रही है, जहाँ भारत जोड़ो यात्रा के बीच में यह बड़ा बिखराव सामने आया है। बता दें कि बीते दिनों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक प्रेसवार्ता करके यह कहा था कि आगामी दिनों में हम सचिवालय का घेराव करेंगे। वहीं आज सोमवार के दिन उन्होंने सचिवालय घेराव के लिये रैली निकाली, जहाँ उनके इस कदम से कांग्रेस का एक गुट बिल्कुल ही अलग नजर आया।

बता दें कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कोई जानकारी ही नहीं है, जहाँ कहा जा रहा है कि प्रीतम सिंह एकला चलो की राह पर शक्ति प्रदर्शन करने निकले थे। वहीं इस शक्ति प्रदर्शन में 19 विधायकों में से 14 विधायक नजर आये। दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा हल्द्वानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहें हैं, जहाँ उन्हें इस कदम की जानकारी भी नहीं है।

इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की भारत जोड़ो यात्रा का आज पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जहाँ राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश स्तरीय नेताओं को स्थान दिया गया है। वहीं सबसे अधिक चर्चा प्रीतम सिंह गुट की हो रही है, क्योंकि पीसीसी अध्यक्ष ने इसकी जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया है, जबकि प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी मौजूद थे।

वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भी आज की घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, जहाँ उनका कहना है कि एक तरफ भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है तो दूसरी तरफ पार्टी में गुटबाजी शुरू है, वहीं भाजपा इस मौके को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी।

Exit mobile version