Uttrakhand : कोरोना का हाहाकार, 807 नए मरीजों के साथ मरीजों का आंकड़ा 25436 पहुंचा

उत्तराखंडUttrakhand : कोरोना का हाहाकार, 807 नए मरीजों के साथ...

Date:


Uttrakhand :  कोरोना का हाहाकार,  807 नए मरीजों के साथ मरीजों का आंकड़ा 25436 पहुंचा

देहरादून। राज्य में सोमवार को कोरोना के 807 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 25436 पहुंच गया है। 473 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए। जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 17046 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में सर्वाधिक 241, हरिद्वार में 73, नैनीताल में 142, यूएस नगर में 118, पौडी में 84, अल्मोड़ा में 13, बागेश्वर में सात, चमोली में 12, चम्पावत में 19, पिथौरागढ़ में सात, रुद्रप्रयाग में 15, टिहरी में 41,उत्तरकाशी जिले में 35 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित होने के बाद मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 348 हो गई है। राज्य के अस्पतालों में मौजूदा समय में 7965 मरीजों का इलाज चल रहा है।

सोमवार को पूरे राज्य से कुल 7721 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि दस हजार सैंपल की रिपोर्ट आई है। 12 हजार 800 के करीब सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राज्य में कोरोना मरीजों के दोगुना होने की दर 21 दिन, ठीक होने की दर 67 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 5.78 प्रतिशत पहुंच गई है। देहरादून जिले में सर्वाधिक 1859 एक्टिव मरीज हैं। जबकि बागेश्वर में सबसे कम 92 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में संक्रमण को कम करने के लिए कुल 453 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...