Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarpradesh Shocking News: राजधानी लखनऊ को दहलाने की साजिश,सफेदाबाद स्टेशन पर मिले टाइम बम

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी को दहलाने की योजना थी या फिर बाराबंकी को। राजधानी लखनऊ के पास सफेदाबाद स्टेशन के पास चार टाइम बम मिलने से सनसनी फैल गई। सफेदाबाद रेलवे स्टेशन राजधानी लखनऊ से चंद किमी की दूरी पर है। बम होने की सूचना पर लखनऊ से बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। जहां पर बम मिले हैं उस इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। राजधानी लखनऊ के पास टाइम बम मिलने की सूचना से महकमे में सनसनी मच गई है। माना जा रहा है कि बाराबंकी और लखनऊ को दहलाने की साजिश से ये टाइम बम रखे गए होंगे। एसपी अनुराग वत्स ने बताया क‍ि पांच बम डिफ्यूज किए गए हैं। 

Read also: Uttarpradesh News: जुआरी पति ने रुपये के लालच में जिस्मफरोशी के बाजार में पत्नी को बेचा

लखनऊ से मात्र तीन किमी की दूरी पर स्थित सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास ग्रामीणों ने टाइम बम जैसी चीज को देखकर इसकी जानकारी 112 पर दी। इस दौरान पीआरवी मौके पर पहुंची। उसके बाद एसपी,एएसपी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से चार बम बरामद हुए। बम बरामद होने की सूचना से हड़कंप मचा गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लखनऊ से बम निरोधक दस्ते को बुलाया। चर्चा है कि लखनऊ, बाराबंकी या रेलवे स्टेशन सफेदाबाद को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। एएसपी पूर्णेंद्र सिंह ने इस मामले में बताया कि सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे टाइम बम बरामद हुए हैं। क्षेत्र को घेर लिया गया है। बम कहां से आए इसकी जानकारी की जा रही है।

Exit mobile version