Uttarpradesh News Today: मूर्ति विसर्जन करने जा रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेशUttarpradesh News Today: मूर्ति विसर्जन करने जा रहे तीन दोस्तों की सड़क...

Date:

मेरठ। मेरठ के पल्लवपुरम में शुक्रवार को सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतक तीनों दोस्त गाजियाबाद से हरिद्वार मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पल्लवपुरम के पास ये दर्दनाक हादसा हो गया। तीनों दोस्त लोनी से माता की मूर्ति को ट्रक में लेकर विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर ट्रक का टायर फट गया। सड़क किनारे तीनों दोस्त और चालक टायर बदलने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक आया और तीनों दोस्तों और चालक को कुचलकर निकल गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रक ड्राइवर गंभीर है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार लोनी स्थित रामपार्क खानपुर मोड़ निवासी जयप्रकाश के घर पर जागरण था। जागरण के बाद जयप्रकाश अपने दोस्तों सोनू और मनोज के साथ माता की मूर्ति विसर्जन के लिए हरिद्वार लेकर जाने के लिए ट्रक में गुरुवार रात चले थे। ट्रक चालक अमित पुत्र जगदीश निवासी हर्ष विहार लोनी था। आज शुक्रवार तड़के ट्रक का पहिया मेरठ के पल्लवपुरम फेस वन और प्लेन फ्लाई ओवर के बीच फट गया। उस दौरान ट्रक पलटने से बचा। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रक हाईवे किनारे खड़ा करके फटे टायर को बदलने लगा। इसी बीच हरिद्वार जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों दोस्त और ट्रक के चालक को जोरदार टक्कर मार दी।

Read also: Petrol Diesel Prices Today: वाहन में तेल डलवाने से पहले जान ले आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

चारों बुरी तरह से घायल होकर लहूलुहान हो गए और हाईवे पर दूर जाकर गिरे। लोगों की कई गाड़ियां हादसे को देख रुक गई और पुलिस को जानकारी दी। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंची। चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने सोनू, जयप्रकाश,मनोज को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर अमित का उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीनों दोस्तों के शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिए। मृतकों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। पल्लववरम थानाध्यक्ष अवनीश कुमार अष्टवाल का कहना है कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। चौथे घायल का इलाज चल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...