Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarpradesh News: ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान, शरीर के उड़े चिथड़े, 72 घंटे बाद होगा लाश का पोस्टमार्टम


Uttarpradesh News: ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान, शरीर के उड़े चिथड़े, 72 घंटे बाद होगा लाश का पोस्टमार्टम

अलीगढ़। एक युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। ट्रेन की टक्कर से युवती के चीथड़े उड़ गए। दिल्ली की तरफ आ रही दरभंगा एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवती ने अपनी जान दे दी । एक्सप्रेस ट्रेन (Express train) के आगे कूदते ही लड़की के शरीर के चिथड़े उड़ गए। इस दौरान ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली लड़की की लाश के पास से न तो कोई ट्रेन टिकट मिला और न ही उसके पास उसकी पहचान का कोई दस्तावेज। जिसकी वजह से म्रतक युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी। दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक युवती ने पटरी पर दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार के साथ फर्राटे भर रही दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदी युवती के ट्रेन से कटकर शरीर के चिथड़े उड़ गए। ट्रेन के आगे कूदी युवती के जान देने की बात ट्रेन के ड्राइवर द्वारा फोन कॉल कर तत्काल अलीगढ़ स्टेशन मास्टर को दी गई।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Uttarpradesh-News-Hindi.mp4

Read also: तमिलनाडु : धर्मपुरी में एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Uttarpradesh-News-Hindi-1.mp4

सूचना पर तत्काल जीआरपी और आरपीएफ पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची दोनों टीमों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली युवती की आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त करने की भरसक कोशिश की गई। लेकिन जीआरपी और आरपीएफ को सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने मृतक लड़की के शव का पंचनामा भरकर डेड बॉडी को 72 घंटे के लिए शिनाख्त न होने तक पोस्टमार्टम हाउस (Post Mortem House) में रखवा दिया गया। पुलिस 72 घंटे बाद लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

Exit mobile version