Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarpradesh News Live Updates: योगी की पुलिस एक्टिव मोड मेंमुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली


Uttarpradesh News Live Updates: योगी की पुलिस एक्टिव मोड मेंमुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली

गाजियाबाद। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के शपथ ग्रहण से पहले ही खाकी एक्टिव मोड़ में आ गई है। जिसके तहत जिले के थाना टीला मोड़ पुलिस ने मुठभेड के दौरान हिस्ट्री शीटर शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त अवैध तमन्चा मय जिन्दा कारतूस व चोरी की एक मोटर साइकिल भी बरामद की है। इसके अलावा थाना टीलामोड क्षेत्र में कपडे की दुकान में की गयी लूट के दो हजार रुपये भी बरामद किये हैं।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Uttarpradesh-News-Live-Updates-Hindi.mp4

Read also: मोदी, योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में 2 लोगों पर मामला दर्ज

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 7 मार्च को कुछ बदमाशों ने एक कपड़े की दुकान पर असलाह दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को प्राप्त हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में दीपक नाम का हिस्ट्रीशीटर बदमाश दिखाई दिया।तभी से इस बदमाश के पीछे पुलिस की टीम लगी हुई थी।पुलिस के खुफिया सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि यह बदमाश देर रात फिर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बंथला पुलिया की तरफ से निकल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और जैसे ही वह दिखाई दिया तो उसे रोकने का प्रयास किया गया।



Read also: भदोही विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी पार्टी छोड़ने के पत्र को बताया फर्जी, पुलिस से की शिकायत

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Uttarpradesh-News-Live-Updates-Hindi-1.mp4

लेकिन दीपक ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।उधर जवाबी कार्रवाई में भी पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई तो इस दौरान वह भाग निकला और भागते हुए पुलिस की एक गोली उसके पैर में लगी।जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस को उसके कब्जे से अवैध हथियार एक मोटरसाइकिल और कपड़े की दुकान में की गई लूट के 2 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।अभी इस से गहन पूछताछ की जा रही है और इसके अन्य साथियों की भी तलाश जारी है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version