Uttarpradesh News Live Updates: शेयर बाजार में डूबे 60 लाख तो यूट्यूब देख सीखा चोरी करना, बनाया शातिर गैंग

उत्तर प्रदेशUttarpradesh News Live Updates: शेयर बाजार में डूबे 60 लाख तो यूट्यूब...

Date:


Uttarpradesh News Live Updates: शेयर बाजार में डूबे 60 लाख तो यूट्यूब देख सीखा चोरी करना, बनाया शातिर गैंग

हाथरस। एक शेयर ब्रोकर (Stock Broker) का शेयर बाजार में 60 लाख रुपया पल में डूब गया। इससे हताश और रुपये को जल्द से जल्द रिकवर करने के लिए शेयर ब्रोकर ने चोर गैंग बना लिया। लेकिन इससे पहले उसने यूटयूब से चोरी करना सीखा। पुलिस ने शेयर ब्रोकर नवजो​त सिंह केा गिरफ्तार कर लिया। ये आगरा का निवासी बताया जाता है। 60 लाख के घाटे की भरपाई के लिए उसने अपना गैंग बनाया। अपने इस गैंग के माध्यम से उसने तीन बड़े सराफा की दुकानों को लाखों का माल उड़ा दिया। एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवजोत से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यूट्यूब पर चोरी का तरीका सीखकर चोर बना।

Read also: Share Market Investment Tips: शेयर बाजार में करना चाह रहे हैं निवेश तो इन दो शेयरों पर लगा दे रुपया,मिलेगा तगड़ा लाभ

उसने एक रात में करीब 11 दुकानों के शटर तोड़ दिए। इस गैंग ने शिवम ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की। पुलिस ने इनके पास से दस किलो चांदी जेवरात और काफी बड़ी संख्या में सामान बरामद किया। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी से पहले करीब 100 वीडियो यूटयूब पर देखे। जिसमें चोरी की पूरी जानकारी दी गई थी। इसके बाद उसने गैंग बनाकर चोरी शुरू की। पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 10 लाख के सोने चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related