Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarpradesh News: 16 से 20 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों की छुटटी रद,डीजीपी ने जारी किए आदेश


Uttarpradesh News: 16 से 20 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों की छुटटी रद,डीजीपी ने जारी किए आदेश

मेरठ। आगामी होली और शब—ए—बरात पर्व (Holi and Shab-e-Barat) को देखते हुए डीजीपी उप्र ने प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश 16 से 20 मार्च तक के लिए रदद कर दिए हैं। डीजीपी के आदेश के तहत बहुत ही इमरजेंसी होने पर पुलिसकर्मियों को छुटटी मिल सकेगी। डीजीपी ने जारी किए आदेश की कॉपी प्रदेश के सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी और कप्तानों को भेजी गई है।

Read also: Child Vaccination: कोरोना से बचाव को 12—14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू,बूथ पर पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी

होली और शब—ए—बरात (Holi and Shab-e-Barat) पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश कर दिए गए हैं। वहीं यह भी कहा गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी 16 से 20 मार्च तक किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं ले सकेगा। पुलिसकर्मियों को इस दौरान बहुत ही विशेष परिस्थितियों में अवकाश की स्वीकृति डीजीपी मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी। इन सबके बीच डीजीपी ने होली के मददेनजर सभी कप्तानों को सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश जारी किए हैं

Exit mobile version