Uttarpradesh assembly election 2022: भाजपा ने दिल्ली में की बैठक, यूपी चुनाव के तीसरे-चौथे व पांचवें चरण पर हुआ मंथन

उत्तराखंडUttarpradesh assembly election 2022: भाजपा ने दिल्ली में की बैठक, यूपी चुनाव...

Date:


Uttarpradesh assembly election 2022: भाजपा ने दिल्ली में की बैठक, यूपी चुनाव के तीसरे-चौथे व पांचवें चरण पर हुआ मंथन

लखनऊ। Uttarpradesh assembly election 2022, भारतीय जनता पार्टी कोर ग्रुप की बैठक देर रात को दिल्ली में संपन्न हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने यूपी चुनाव के तीसरे, चौथे और पांचवें चरण को लेकर मंथन किया गया। बैठक में केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी देर रात तक शामिल रहे। गौरतलब है कि पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों का चयन किया जा चुका है। 

Read also: तृणमूल में शामिल हुए गोवा के पूर्व कांग्रेस विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी ( BJP News )  के कोर ग्रुप की दूसरे चरण की बैठक आज यानी 18 जनवरी को एक बार फिर की जाएगी। इस दौरान अमित शाह ने केशव प्रसाद मौर्य से यूपी चुनाव (Up Election 2022) की जानकारी ली। बैठक में तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के प्रत्याशियों के चयन को लेकर के काफी देर तक मंथन किया गया। इतना ही नहीं अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं से पूछा कि जो दूसरे दलों से नेता आ रहे हैं वह कितने प्रभावी साबित होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि 18 जनवरी की बैठक के बाद सीईसी की अंतिम बैठक 19 जनवरी को होगी जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी फूंक फूंक कर कदम रख रही है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर काफी संवेदनशीलता बढ़ती जा रही है। ताकि जनता के बीच किसी प्रकार का नकारात्मक संदेश ना जाए। बैठक में वर्चुअल प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ( Election Commission )ने 22 जनवरी तक प्रचार प्रसार पर रोक लगाई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह पाबंदी और बढ़ाई जा सकती है। 

Read also: आई-पीएसी सर्वे में पता चला है कि 60 प्रतिशत गोवावासियों ने तय नहीं किया है कि वे किस पार्टी को वोट देंगे

ऐसे में राजनीतिक दलों के पास वर्चुअल प्रचार-प्रसार के अपने माध्यमों को और बढ़ाना होगा। भारतीय जनता पार्टी अपने पन्ना प्रमुखों के जरिए वर्चुअल प्रचार प्रसार को तेज करने की रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए हर गांव मोहल्ले कस्बे में डिजिटल तरीके से अपनी बात को पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी इसके पहले भी वर्चुअल प्रचार प्रसार कर चुकी है। ऐसे में उसकी कोशिश होगी कि पुरानी तैयारियों को एक बार फिर से नए सिरे से कसा जा सके और मतदाताओं को साधा जा सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related