Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand CM: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अब होली के बाद,ये है कारण


Uttarakhand CM: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अब होली के बाद,ये है कारण

देहरादून। उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री (Uttarakhand CM) के नाम की घोषणा अब होली के बाद ही होगी। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की माने तो दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व नामों पर विचार कर रहा है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि कोई नया नाम भी सामने आ सकता है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पहले दो या तीन ही नाम थे। लेकिन अब हाईकमान के पास कई नामों की सिफारिश पहुंच रही है।

Read also- रालोद अध्यक्ष Jayant Chaudhary का बड़ा फैसला,सभी फ्रंटल संगठनों को किया भंग

सिफारिश लगाने वालों में संघ से लेकर विहिप और खुद भाजपा (BJP) संगठन के कददावर नेता हैं। जो कि अपने किसी चहेते को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। लेकिन इन सब के बीच अब हाईकमान ने फैसला किया है कि मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा होली के बाद की जाएगी। वहीं उप्र में भी होली के बाद ही नए मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दोबारा शपथ लेंगे। कई नामों की चर्चा के बीच एक नया परिदृश्य इस चीज को लेकर सामने आ रहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए अब नए नाम पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर सभी की नजरें दिल्ली पर लगी हैं। यह संकेत मिले हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का चयन अब होली तक के लिए टल गया है। यानी मुख्यमंत्री के लिए जो भी नाम सामने आएगा वो आगामी नई सरकार के लिए आगामी 20 और 21 मार्च को शपथ ले सकता है।

Exit mobile version