देहरादून। उत्तराखण्ड के युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी की हाईटेक सोच का पहला नजराना भूकंप अलर्ट ऐप के रूप में सामने आ गया है। भूकंप से होने वाले नुकसान के मद्देनजर उत्तराखंड की धामी सरकार ने भूकंप अलर्ट ऐप लॉन्च किया। ऐसे में भूकंप अलर्ट ऐप लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है। ऐप को उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और आईआईटी रूडक़ी के प्रयास से बनाया गया है। अब यहां भूकंप से क्षतिग्रस्त संरचनाओं में फंसे होने पर सूचना दी जा सकती है। गूगल प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।
अब भूकंप आने की चेतावनी ऐप की सहायता से लोगों को पहले ही मिल जाएगी। इतना ही नहीं, भूकंप के दौरान ऐप के जरिए लोगों की लोकेशन प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, समार्ट फोन अगर नहीं है तो भी उन लोगेंा को भी इसकी जानकारी समय से पहले मिल जाए इसको लेकर भी प्रयास किये जा रहे हैं। भूकंप की पूर्व चेतावनी देने के लिए ऐप एक अच्छी शुरुआत है। इतना ही नहंीं, इस ऐप से जन सुरक्षा के काम में शासन और प्रशासन की मदद होगी।
मालूम हो कि उत्तराखण्ड में दैवीय आपदाओं की नजर से काफी संवेदनशील है। यहां पहाड़ धसकने, बादल फटने और भूकंप आने सहित बाढ़ की घटनाएं आम हैं। अकसर इन घटनाओं में जानमाल का काफी नुकसान होता है।
Read also: राज्य के छात्र-छात्राओं से सीएम ने किया ई-संवाद
याद कीजिए जून 2013 में, भारी बारिश के कारण उत्तराखण्ड में बाढ़ और भूस्खलन के कारण आयी बाढ़ के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। सैकड़ों लोग बाढ़ में बह गए थे और हजारों लोग बेघर। भयानक आपदा में 5000 से ज्यादा लोग मारे जाने की खबर आयी थी।

