Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Weather Update : मई के मौसम ने उत्तराखंड में तोड़ा 30 साल का रिकार्ड,हुआ सितंबर जैसे अहसास

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने मई में पिछले 30 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस बार मई में उत्तराखंड के लोगों को सितंबर जैसे मौसम का अहसास हुआ है। इसकी बड़ी वजह पूरे मई के महीने में होने वाली बारिश है। मौसम में आए बदलाव के कारण अब तक 49.2 मिमी बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव से नमी और पहाड़ों में बारिश के कारण हरिद्वार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। तापमान सिर्फ हरिद्वार का ही नहीं अन्य जिलों का भी कम हुआ है। हालांकि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में दिन मे हल्की उमस और गर्मी पड़ रही है। लेकिन रात में लोगों को सितंबर जैसी सर्दी लग रही है। जिसके चलते घरों में पंखे और कूलर,एसी भी बंद हो जाते हैं।  मौसम इन दिनों लगातार करवट बदल रहा है। इससे तापमान में समान्य से काफी कमी आई है। मई के पहले सप्ताह में भीषण उमस रही थी। उसके बाद आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश से मौसम में काफी बदलाव हुआ है। गत 16 मई को अधिकतम तापमान कई जिलों में 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह भी पिछले कई सालों में हुआ था। इसके बाद से अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और उसके बाद उत्तराखंड के अधिकांश जिलों का मौसम सुहाना हो गया। 

Read also: Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर,तेज हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना

22—23 मई को हुई जोरदार बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कमी आ गई थी। 23 मई को कई जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रिकार्ड किया गया था। इससे दशकों का रिकार्ड टूट गया। मई माह में आमतौर पर अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन इस बार मई के अंतिम हफ्ते तक अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री बना हुआ है। आमतौर पर ऐसा तापमान सितंबर के महीने में या उसके बाद देखने को मिलता है। सामान्य से नीचे तापमान होने से भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली है। आद्रता का स्तर दिन में बढ़ रहा है। यह भी सितंबर के मौसम जैसा ही है।

Exit mobile version