Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Weather News: मौसम की बेरूखी से सूखा गया मार्च, टूटा 12 साल का रिकार्ड


Uttarakhand Weather News: मौसम की बेरूखी से सूखा गया मार्च, टूटा 12 साल का रिकार्ड

देहरादून। इस बार उत्तराखंड के मौसम ने पिछले 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम ने उत्तराखंड पर ऐसी बेरूखी दिखाई कि मार्च का पूरा महीना सूखा बीत गया। हल्की बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग बीच—बीच में करता रहा। लेकिन मौसम विभाग की सभी भविष्यबाणियों को मौसम ने झूठला दिया। इस समय भी मौसम काफी शुष्क है और तापमान में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। अगर यहीं हाल रहा तो मार्च की तरह ही अप्रैल भी बीत सकता है। मार्च तो पूरा ही सूखा बीता। मार्च के महीने में तो हाल ये रहा कि प्रदेश के छह जिले पूरी तरह से सूखे ही रहे।

Image Credit: Naeem

Read also: Uttarakhand News: चार धाम की यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस का ये होगा प्लान,एसडीआरएफ की टीमें होगी तैनात

Image CreditL Naeem

जबकि उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश हल्की रही और वह भी नाममात्र के लिए पिछले 38 साल में यह पहला मौका है राजधानी देहरादून में जब मार्च बिना बारिश के चला गया। इसके चलते अधिकांश जिलों का तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक है। मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह के बीच लोगों ने भीषण गर्मी को महसूस किया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान औसत से सात डिग्री तक बढ़ा है। पिछले 12 सालों में यह सबसे अधिक है। इस समय तेज धूप के साथ पारा लगातार बढ़ रहा है

Exit mobile version