देहरादून। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 का अंतिम चरण (Final phase of UP assembly elections 2022) के मतदान के लिए चुनाव प्रचार अब काफी जोरों पर है। अंतिम चरण के मतदान के लिए सभी दलों ने पूरी तरह से ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो है। इस रोड शों में भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रोड शो का हिस्सा बनेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में उनके साथ रहेंगें। भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी को रोड शो का हिस्सा बनाकर युवाओं पर डोरे डालने की कोशिश में है। पुष्कर सिंह धाकी को रोड शो में शामिल कर यह दिखाना चाहती है कि भाजपा में युवाओं को पूरी तरह से सम्मान दिया जाता है।
Read also: यूपी विधानसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा: आवारा जानवरों से परेशान किसान और आम आदमी
पार्टी में युवाओं को नेतृत्व संभालने के लिए उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी जाती है। पुष्कर सिंह धामी रोड के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री धामी (Chief Minister Dhami) उप्र के आखिरी चरण के मतदान के लिए भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए गुरूवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। वहां से आज सुबह वह लखनऊ और फिर वाराणासी के लिए रवाना हुए। वाराणासी में वे आज भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में भाग लेंगे।

