Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तराखंड: तीरथ सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक का आदेश किया जारी


उत्तराखंड: तीरथ सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक का आदेश किया जारी

देहरादून: उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत सरकार ने इस साल भी सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा रद्द करने का फैसला लिया है। उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर और नए वैरिएंट को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

हर साल कांवड़ यात्रा में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से लाखों शिव भक्त गंगा जल लाने के लिए हरिद्वार आते थे। बता दें कि पिछले साल भी कोरोना महामारी के मद्देनजर कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई थी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा की सरकारों ने लिया था।

Read also: बंगाल: BJP विधायकों ने विधानसभा में लगाए जय श्री राम के नारे

उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के रद्द किए जाने पर डीआईडी ने बताया कि अब तक सरकार का लिखित आदेश पुलिस विभाग के पास नहीं आया।

Exit mobile version