Uttarakhand : बीते 24 घंटे में सात कोरोना मरीजों की मौत

उत्तराखंडUttarakhand : बीते 24 घंटे में सात कोरोना मरीजों की मौत

Date:


Uttarakhand : बीते 24 घंटे में सात कोरोना मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामलों में ठहराव आया है लेकिन संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में सात कोरोना मरीजों की मौत और 269 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 93 हजार पार हो गया है। वहीं, 3179 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को 13790 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। संक्रमितों की तुलना में 390 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। देहरादून जिले में 90 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 58, हरिद्वार में 31, ऊधमसिंह नगर में 19, अल्मोड़ा में 14, पिथौरागढ़ में 13, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चंपावत जिले में सात-सात, टिहरी में छह और बागेश्वर जिले में तीन संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में 24 घंटे के भीतर सात कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में तीन, दून मेडिकल काॅलेज में एक, महंत इन्दिरेश हाॅस्पिटल में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में एक कोरोना मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

प्रदेश में 1562 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह में मरीजों की मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत से बढ़ कर 1.68 प्रतिशत हो गई है। वहीं, 390 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 87127 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 93111 हो गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...