Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand: सितारगंज में स्कूल बस पलटी, एक टीचर और एक स्टूडेंट की मौत

स्कूल बस पलटी

#image_title

उत्तराखंड के सितारगंज में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है, मृतकों में एक अध्यापक और एक छात्र है. इसके अलावा काफी संख्या में छात्र घायल भी हुए हैं, जानकारी के मुताबिक जिस समय बस पलटी है उस वक्त 51 बच्चे उसमें सवार थे, इसके सात लोगों का स्कूल स्टाफ भी मौजूद था. सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, हालाँकि बस के पलटने की वजह अभी सामने नहीं आयी है.

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस एक्सीडेंट पर दुःख जताते हुए अपने ट्वीट में कहा कि नयागांव भट्टे में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. हादसे में मरने वाले अध्यापक और एक स्टूडेंट की मौत पर बहुत दुःख है. जानकारी के मुताबिक चिल्ड्रेन्स डे पर स्कूल स्टूडेंट्स को नानकमत्ता गुरुद्वारा घुमाने के लिए ले जाया जा रहा था तभी सितारंगज में अचानक से बस पलट गई और इतना बड़ा हादसा हो गया . घटनास्थल जिलाधिकारी समेत पुलिस बल पहुँच चूका है और राहत कार्य जारी है.

स्थानीय लोग सबसे पहले मदद को पहुंचे

हादसे में कई छात्राओं के घायल होने की खबर है लेकिन कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, सिर्फ एक टीचर और एक स्टूडेंट की मौत की पुष्टि की गई है. घायल छात्राओं की हालत ज़्यादा खराब है, इसलिए उन्हें सही इलाज की व्यवस्था की जा रही है. फ़िलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. हादसे के फ़ौरन बाद बच्चों में चीख पुकार मच गयी जिसे सुनकर और सबसे पहले मदद करने के लिए स्थानीय लोग पहुंचे और उन्होंने बुरी तरह लहूलुहान बच्चों को बस से बाहर निकाला, इत्तेला दी और फिर अस्पताल पहुंचाया गया.

Exit mobile version