Site icon Buziness Bytes Hindi

देश के पहले सीडीएस दिवंगत Bipin Rawat की जयंती पर उत्तराखंड ने किया अपने हीरो को नमन


देश के पहले सीडीएस दिवंगत Bipin Rawat की जयंती पर उत्तराखंड ने किया अपने हीरो को नमन

देहरादून। देश के पहले सीडीएस दिवंगत विपिन रावत (Bipin Rawat) की जयंती पर उत्तराखंड ने अपेन हीरो को नमन किया। इस दौरान आज राजधानी ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य जगहों पर भी सीडीएस दिवंगत विपिन रावत की जयंती मनाई जा रही है। देश के पहले सीडीएस रहे जनरल दिवंगत बिपिन रावत की जयंती आज लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी तरह से उनको याद करते हुए पोस्ट डाली है। वहीं जनप्रतिन‍िधियों ने भी जनरल विपिन रावत को याद किया है।

Read also: कांग्रेस पार्षद ने सीडीएस रावत के नाम पर दिल्ली की सड़क का नाम रखने की उठाई मांग

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिवंगत बिपिन रावत (Late Bipin Rawat) को श्रद्धांजलि ​अर्पित की। उन्‍होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वीर थे, रणधीर थे, दुर्जेय शूरवीर थे। उत्तराखंड गौरव, भारत के पहले रक्षा प्रमुख और भारतीय थल सेनाध्यक्ष के अलावा पद्म विभूषण से अलंकृत दिवंगत जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें नमन्।’

इस मौके पर दून विवि में सीमांत सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे। जिन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Read also: भारत ने पाकिस्तान के साथ प्रत्यक्ष युद्ध जीते हैं और परोक्ष युद्ध भी जीतेंगे: राजनाथ

कार्यक्रम में आइटीबीपी के एडीजी मनोज रावत के अलावा ब्रिगेडियर शिवेंद्र सिंह और निदेशक डीआरडीओ शामिल रहे। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल सेनि. जयबीर सिंह नेगी आदि मौजूद हैं। विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। जयंती के मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

Exit mobile version