Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News Today: समान नागरिक संहिता लागू करने का संत समाज ने किया स्वागत


Uttarakhand News Today: समान नागरिक संहिता लागू करने का संत समाज ने किया स्वागत

देहरादून। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का संत समाज ने स्वागत किया है। संत समाज की मांग है कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। इससे हिंदू ही नहीं बल्कि समाज के सभी के अधिकारों की रक्षा होगी। यह बातें आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में युवा नेतृत्व पुष्कर सिंह धामी के सराहनीय कार्य की प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है। संत समाज का पूरा समर्थन भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को है। निरंजनी अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि इन दिनों देहरादून के दौरे पर हैं।

Read also: गुजरात एनएसयूआई ने विधानसभा भवन के सामने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वास डावर के निवास पर पहुंचे। उन्होंने संत समाज के प्रतिनिधियों के साथ भी कई धार्मिक मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने समान नागरिक संहिता पर अपनी बेबाक बात कही। उन्होंने कहा उत्तराखंड देश में अलग स्थान रखता है। उत्तराखंड देव भूमि होने के साथ भारतीय संस्कृति की परिचायक के साथ ही इसकी धरोहर भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहे हैं। वो इसका स्वागत करते हैं। संत समाज को विश्वास है कि उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी।
उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश उन्नति के पथ पर है। उत्तराखंड को उनके नेतृत्व में अलग पहचान बनाने में सहयोग मिला है।

Exit mobile version