Uttarakhand News Today: अफसरों की एसीआर लिखेंगे मंत्री,अधिकार देने के लिए गठित होगी कमेटी

उत्तराखंडUttarakhand News Today: अफसरों की एसीआर लिखेंगे मंत्री,अधिकार देने के लिए गठित...

Date:


Uttarakhand News Today: अफसरों की एसीआर लिखेंगे मंत्री,अधिकार देने के लिए गठित होगी कमेटी

देहरादून। अब उत्तराखंड में अफसरों की एसीआर मंत्री को लिखने का अधिकार होगा। यानी मंत्री अपने विभागों के अफसरों का एसीआर लिख सकेंगे। इसके लिए मंत्रियों केा अधिकार देने के उद्देश्य से एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के शासन में अफसरों की एसीआर लिखने का अधिकार मंत्रियों को देने की मांग उठी थी। लेकिन उसके बाद यह ठंडे बस्ते में डाल दी गई थी। लेकिन अब फिर यह मुहिम जोर पकड़ने लगी है।

Read also: Uttarakhand Big News: उत्तराखंड में बिजली हुई महंगी,जारी हुआ नया टैरिफ प्लान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने सतपाल महाराज के आग्रह पर मुख्य सचिव को एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। ये कमेटी अफसरों की एसीआर लिखने का अधिकार देने के बारे में अध्ययन करेगी। इसके अलावा अन्य राज्यों में इसको लेकर क्या व्यवस्था है इसकी भी जानकारी करेगी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पिछले काफी समय से शासन में मंत्रियों को सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार दिए जाने की मांग करते रहे हैं। इसी के साथ जिलाधिकारी की एसीआर जिला पंचायत अध्यक्ष और बीडीओ की एसीआर ब्लॉक प्रमुख को लिखने के अधिकार देने की पैरवी करते रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...