Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News Today: आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी


Uttarakhand News Today: आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली सोमवार को पहुंच गए थे। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी (PM Modi) सहित कई केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों का बहुत योगदान रहा।

Read also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर दी बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) सोमवार को ही नई दिल्ली पहुंच गए थे। आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट के लिए पीएम आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भी मुलाकात की।

Read also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई तो मुख्यमंत्री ने किया यह वादा

दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड की राजनीतिक को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे बलूनी के घर पहुंचे। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। सोमवार को नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लेकर जनता के बीच गए थे। जिसका नतीजा हुआ कि जनता ने हमें दो तिहाई बहुमत चुनाव में दिया। पहली बार राज्य का मिथक टूटा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट करने के ​लिए दिल्ली जा रहे हैं। वह चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग का धन्यवाद और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Exit mobile version