Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: पहली बार विधानसभा पहुंचे ये 21 विधायक भी जोश में, दिग्गजों केा मात देकर हासिल की जीत


Uttarakhand News: पहली बार विधानसभा पहुंचे ये 21 विधायक भी जोश में, दिग्गजों केा मात देकर हासिल की जीत

देहरादून। उत्तराखंड की नई विधानसभा इस बार जोशीले नौजवानों से भी लबरेज हैं। पहली बार 21 नए विधायक चुने गए हैं। ये सभी युवा विधायक हैं। प्रदेश की विधानसभा में पहली बार 21 विधायक शपथ ग्रहण के लिए सदन पहुंचेगें। इन सभी नए और युवा विधायकों में शपथ ग्रहण के बाद अपने क्षेत्र में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का जज्बा दिखाई दे रहा है। ये सभी वो विधायक हैं जेा कि दिग्गज को धूल चटाकर जीत हासिल कर सदन पहुंचे हैं। विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पहली बार जब 21 निर्वाचित विधायकों ने सदन के भीतर कदम रखा तो कुछ तो सदन के दरवाजे पर ही लेट गए। कुछ ने भीतर जाने से पहले हाथ जोड़े। शपथ ग्रहण के बाद इन नए विधायकों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इन नए विधायकों में अपनी जनता की उम्मीदों और उनके भरोसों को कायम रखने की जो उत्सुकता दिखाई दे रही है वो वाकई काबिले तारीफ है।

Read also: धामी ने उत्तराखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया

जो विधायक पहली बार जनता द्वारा चुनकर विधानसभा भेजे गए हैंं। उनमें दुर्गेश्वर लाल,अनुपमा रावत,रेणु बिष्ट, सुमित हृदयेश, उमेश शर्मा भुवन कापड़ी, शिव अरोड़ा, बृजभूषण गैरोला, मयूख मेहर, सुरेश सिंह चौहान, रवि बहादुर, संजय डोभाल, सुरेश गड़िया, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर,त्रिलोक सिंह चीमा, भोपाल राम टम्टा काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version