देहरादून। भाजपा ने भावी पीढ़ी को पार्टी के उन पुराने कार्यकर्ताओं से रूबरू कराने की पहल की है। जिन्होंने भाजपा को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। इसमें जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर में जितने भी ऐसे कार्यकर्ता हैं उनके बारे में भावी पीढ़ी को बताया जाएगा। पार्टी जनसंघ से भाजपा तक के ऐसे कार्यकर्ताओं को जिन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया है। उनको याद करेगी। इसके लिए पीएम मोदी की प्रेरणा से भाजपा अभियान चालाएगी। अभियान के तहत ऐसे कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी और उनके नाम ‘कमल पुष्प’ पर अपलोड किए जा रहे है। इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिव प्रकाश हैं।
Read also: फरुर्खाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर करने की मांग, भाजपा सांसद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
उत्तराखंड में अभियान संयोजक पार्टी प्रदेशापाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन हैंं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का मानना है कि जनसंघ के काल से लेकर अब तक जिन लोगों ने पार्टी को स्थापित करने और उसे आगे बढ़ाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनकी जानकारी कार्यकर्ताओं और भावी पीढ़ियों को होनी जरूरी हैं।
Read also: मोटिवेशन का नहीं है कोई इंजेक्शन, आत्म विश्लेषण से सशक्त और स्थिर बनें छात्र: पीएम मोदी
पीएम मोदी की इस प्रेरणा से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर अभियान शुरू किया गया है। डॉ0 भसीन के अनुसार,राष्ट्रीय संयोजक शिव प्रकाश ने बैठक कर प्रत्येक राज्यों में अब तक हुए कार्य की जानकारी ली। उत्तराखंड में इस दिशा में कार्य शुरू हो गया है। अभी तक कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का नाम ‘कमल पुष्प’ पर अपलोड हो चुका है।

