Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: स्कूलों ने नहीं भरा बिजली का बिल,ऊर्जा निगम ने धड़ाधड़ काटे कनेक्शन


Uttarakhand News: स्कूलों ने नहीं भरा बिजली का बिल,ऊर्जा निगम ने धड़ाधड़ काटे कनेक्शन

देहरादून। ऊर्जा विभाग का शिक्षा विभाग और स्कूलों पर लाखों का बिजली बिल बकाया है। इस बकाया बिल को वसूलने के लिए अब ऊर्जा विभाग ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। विभाग ने बिल वसूली के लिए स्कूलों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। हालांकि बिजली बिल भरने में सीधे तौर पर लापरवाही शिक्षा विभाग अधिकारियों और क्लर्कों की है। जिसका खामियाजा स्कूलों के शिक्षकों व बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। देहरादून में एक हजार से अधिक जूनियर और माध्यमिक स्कूल हैं। इन सभी पर बिजली का लाखों का बिल अब तक नहीं भरा गया है। इससे स्कूलों की बिजली कटने लगी है। विभाग ने कई स्कूलों के कनेक्शन काट दिए हैं। कई स्कूलों में ऊर्जा निगम की टीमें कनेक्शन काटने पहुंची तो शिक्षकों और छात्रों ने इसका विरोध किया। जिस पर दोनों से काफी देर तक नोकझोंक होती रही।

Read also: गुजरात ऊर्जा विभाग में 108 भर्तियों में हुआ भाई-भतीजावाद : आप नेता

प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष धर्मेँद ने बताया कि बिल जमा नहीं होने के कारण राजकीय पूर्व माध्यमकि विद्यालय रीठामंडी का कनेक्शन काट दिया गया। प्राइमरी स्कूल चौकी चुंग चामासारी,जूनियर हाईस्कूल चामासारी सहित कई ऐसे स्कूल हैं। जहां बिजली विभाग की टीमें कनेक्शन काटने पहुंचीं। किसी तरह शिक्षकों ने बिजली विभाग की टीम से कनेक्शन नहीं काटने की गुहार लगाई। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने 31 मार्च तक का समय बिल जमा करने के लिए दिया है।

Exit mobile version