Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: चमत्कार कहे या गर्मी का असर, बदरीनाथ और केदारनाथ से गायब हुई बर्फ


Uttarakhand News: चमत्कार कहे या गर्मी का असर, बदरीनाथ और केदारनाथ से गायब हुई बर्फ

देहरादून। उत्तराखंड में इस बार अच्छी बर्फबारी हुई। चारों धाम में भी जमकर बर्फ गिरी। हालात ये थे कि पिछले कुछ दिनों कि बर्फ की मोटी परत बदरीनाथ और केदारनाथ में जमी हुई थी। लेकिन अब मौसम तेजी से परिवर्तित हुआ है। मार्च के अंतिम दिनों में चारों धामों में अब बर्फ तेजी से पिघल गई है। बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) तो अब पूरी तरह से बर्फविहीन हो गया है। जबकि पिछले साल इन दिनों में यहां कई फीट बर्फ जमा थी। केदारनाथ धाम परिसर में जहां दो दिन पहले तक बर्फ हटाने का काम जारी था। वह अब खत्म हो चुका है। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में भी बर्फ पिघल गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फ अब मात्र नाम मात्र की रह गई है। मौसम में इस परिवर्तन से मौसम वैज्ञानिक हैरान हैं। उनका मानना है कि अगर इस बार जल्द ही बारिश नहीं हुई और गर्मी ऐसे ही रही तो ऊंचे पहाड़ पर जमी बर्फ जल्द ही पिघल जाएगी।

Read also: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का 67 करोड़ 22 लाख का बजट पारित, चारधाम यात्रा 3 मई से

मार्च के शुरुआत दिनों में बदरीनाथ धाम में चार फीट बर्फ जमी थी। लेकिन अब वह बर्फ पिघल चुकी है। केदारनाथ धाम में भी बर्फ तेजी से पिघल रही है। परिक्रमा स्थल,तप्तकुंड के अलावा बदरीनाथ परिसर बर्फ विहीन हो गए हैं। वहीं आस्था पथ की बर्फ भी पिघल रही है। माना रोड और विजयलक्ष्मी चौक से भी बर्फ पिघल रही है। बदरीनाथ धाम से तीन किमी दूर देश के अंतिम गांव माना में बर्फ तेजी से पिघल रही है।

Exit mobile version