Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: बसपा विधायक की सभा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे,विहिप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


Uttarakhand News: बसपा विधायक की सभा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे,विहिप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। हरिद्वार की मंगलौर सीट से चुनाव जीते बसपा के विधायक की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। इस मामले को पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू की है। वहीं दूसरी ओर विहिप के जिला मंत्री ने भी थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट कराई है।

Read also: मायावती ने अपने भतीजे को बनाया बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक, भाई बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) में जिला हरिद्वार की मंगलौर विधानसभा सीट से बसपा के हाजी सरवत करीम अंसारी विधायक बने है। चुनाव जीते बसपा के विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने लोगों की धन्‍यवाद सभा बुलाई थी। जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने विहिप जिला मंत्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें मेहर दीन नामक युवक केा नामजद किया है।

Read also: UP Breaking News: मुझे दलित होने और अपने दलित मतदाताओं पर गर्व है,भाजपा की वापसी से बसपा को नुकसान : मायावती

मामला दो सप्‍ताह पहले का है। मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने कार्यकर्ताओं की धन्यवाद सभा आयोजित की थी। इस सभा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक समर्थक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। इस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और एसपी देहात से मामले की शिकायत की। विहिप के जिला मंत्री शिवप्रसाद की तहरीर पर मेहर दीन नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Exit mobile version