Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: 3 मई को अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट,चैत्र नवरात्र पर निकला मुहूर्त


Uttarakhand News: 3 मई को अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट,चैत्र नवरात्र पर निकला मुहूर्त

देहरादून। इस बार गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृृतीया के दिन खुलेंगे। 2 अप्रैल केा चैत्र नवरात्र के पहलेे दिन इसका मुहूर्त निकाला गया। जिसमें बताया गया कि गंगोत्री धाम के कपाट 3 मई अक्षय तृतीय के मौके पर खोले जाएंगे। चैत्र नवरात्र के पहले दिन तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला।

Read also: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मूहूर्त 03 मई होगा। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के दिन अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जायेंगे।
जिसके बाद छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री धाम में गंगा मां के दर्शन कर सकेंगे। चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्री पांच मंदिर धर्मशाला उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों की बैठक हुई। इस बैठक में तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग देख गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला।

Read also: चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया आगामी दो मई को गंगा मां अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से डोली पर सवार होकर दोपहर 12:15 में गंगोत्री धाम को रवाना होगी। इसके बाद मार्कंडेय मंदिर, देवी मंदिर से होते हुए रात्रि विश्राम भैरव घाटी में करेंगी।

Exit mobile version