Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: सैर सपाटे पर भी पड़ी महंगाई की मार, रेस्टोरेंट में खाना और नाव की सवारी महंगी


Uttarakhand News: सैर सपाटे पर भी पड़ी महंगाई की मार, रेस्टोरेंट में खाना और नाव की सवारी महंगी

नैनीताल। अब तो सैर सपाटे पर भी महंगाई की मार पड़ने लगी है। नैनीताल आने वाले पर्यटकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। नैनीताल आने वाले पर्यटकों को सैर सपाटे के लिए और अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। इसमें रेस्टोरेटों में खाने से लेकर नाव पर सैर तक के रूपये बढ़ गए हैं। नैनीताल में माल रोड में प्रवेश के लिए अब पहलेे से अधिक रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। नैनीझील में नाव की सवारी के दाम बढ़ गए हैं।

Read also: नीदरलैंड में महंगाई 1975 के बाद से उच्च स्तर पर पहुंची

नगरपालिका नाव किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर चुकी है। वहीं पार्किंग के साथ नैनीताल के पर्यटन स्थलों में एंट्री फीस भी बढ़ गई है। नैनीताल के शाकाहारी रेस्टोरेंट के संचालकों ने भी कच्चे माल की कीमत बढ़ने और अन्य खर्चे बढ़ने पर खाने के दाम में इजाफा किया है। रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि नॉनवेज खाने की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। चिकन की डिश में 100 रुपये तक मटन में 200 रुपये प्रति प्लेट तक बढ़ोत्तरी की गई है। संचालकों के अनुसार पेट्रोल-डीजल के अलावा फूड आयल, चिकन, मीट, चावल, मसाले के अलावा आटा और सब्जियों के दाम बढ़े से होटल का मेन्यू कार्ड रिवाइज किया गया है।

Read also: नैनीताल की नई झील में आपका स्वागत, बोटिंग के साथ बर्ड वॉचिंग का लीजिए मजा!

नैनीताल में लेकब्रिज चुंगी के ठेके में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब तक नैनीताल में प्रवेश करने पर पर्यटक वाहन को 90 रुपये चुंगी के रूप में देने होते थे। लेकिन अब ये 100 से 120 रुपये हो चुकी है। अपनी कार से नैनीताल जाने वाले पर्यटकों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। नैनाझील में नाव पर घूमने के 240 रुपये में पूरा और 160 में झील का आधा चक्कर लगता था। लेकिन अब पूरा चक्कर 320 रुपये और आधा चक्कर के लिए 250 रुपये खर्च करने होंगे।

Exit mobile version