Uttarakhand News: गंगोलीहाट में मिली सैकड़ों साल पुरानी आठ तल की विशाल गुफा

उत्तराखंडUttarakhand News: गंगोलीहाट में मिली सैकड़ों साल पुरानी आठ तल की विशाल...

Date:


Uttarakhand News: गंगोलीहाट में मिली सैकड़ों साल पुरानी आठ तल की विशाल गुफा

देहरादून। देश के हर हिस्से में प्राचीनकालीन रहस्यमी चीजें छिपी हैं। जो खोजों के माध्यम से सामने आती हैं। ऐसी एक खोज इन दिनों उत्तराखंड में हुई है। उत्तराखंड के गंगोलीहाट में एक विशाल गुफा की खोज हुई है। यह गुफा कई सौ साल पुरानी बताई जा रही है। इस गुफा के भीतर का नजारा काफी चौंकाने वाला है। गुफा के अंदर एक विशाल शिवलिंग भी स्थापित है। जिस पर पानी की बूंदे अपने आप टपक रही हैं। जो भी इस नजारे को देख रहा है वो दंग रह जा रहा है। यह विशालकाय गुफा आठ तल की है। इसकी दीवारों पर पौराणिक चित्र उभरे हैं।

Read also: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का पाताल भुवनेश्वर गुफा भक्तों की आस्था का केंद्र

उत्तराखंड में मिली इस प्राकृतिक गुफा को लेकर दावा किया है कि ये पाताल भुवनेश्वर गुफा से विशाल है। इस गुफा के भीतर शिवलिंग मिला है। इस शिवलिंग पर चट्टानों से पानी गिर रहा है। गुफा की विशालकाय होने और शिवलिंग पर गिर रहे पानी के कारण ये इन दिनों चर्चा में है। इस गुफा को चार युवाओं की टोली ने खोजा है। ये गुफा शैल पर्वत क्षेत्र की गुफाओं वाली घाटी गंगोलीहाट में मिली है। जो कि प्रसिद्ध सिद्धपीठ हाटकालिका मंदिर से एक किमी की दूरी पर है। ये चारों ओर से विशाल और भयाहवान जंगल से घिरा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related