Uttarakhand News: जिंदगी भर के लिए जख्म दे गई दोस्तों को ये घूमने की ​ट्रिप,गंगा नहाने के दौरान दो की मौत

उत्तराखंडUttarakhand News: जिंदगी भर के लिए जख्म दे गई दोस्तों को ये...

Date:


Uttarakhand News: जिंदगी भर के लिए जख्म दे गई दोस्तों को ये घूमने की ​ट्रिप,गंगा नहाने के दौरान दो की मौत

ऋषिकेश। गाजियाबाद से धर्म नगरी ऋषिकेश (Rishikesh) घूमने आए चार दोस्‍तों को यह नहीं पता था कि उनकी ये मस्ती की ट्रिप मौत के रूप में बदल जाएगी। उनकी ये ट्रिेप कभी न भूलने वाला हमेशा का जख्‍म दे जाएगी। चारों अपने दो अन्य दोस्‍तों के साथ गंगा में नहाने के लिए उतरे लेकिन उन दोनों को हमेशा के लिए खो दिया। दो युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई।

Read also: ऋषिकेश से लंदन तक की यात्रा करे बस में, इतना होगा किराया

ऋषिकेश (Rishikesh) के थाना मुनि की रेती अंतर्गत नीम बीच के पास गंगा में गाजियाबाद के दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। गंगा में डूबे दोनों युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ घूमने के लिए आए थे। पुलिस ने डूबने वाले युवकों के परिजनों को इसकी सूचना दी तो गाजियाबाद में उनके परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी छह युवक आज शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश घूमने पहुंचे थे। सभी लोग तपोवन में लक्ष्मण झूला पास एक होटल में रूके थे। होटल में नाश्ता करने के बाद सभी छह युवक गंगा में नहाने के लिए नीम बीच के एक घाट पर पहुंचे।

Read also: यूपी : छात्र की झील में डूबने से मौत, परिवार को साजिश की आशंका

चारों युवक एक दूसरे का हाथ पकड़कर घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके पैर के नीचे से रेत फिसली और दो युवक पानी में डूब गए। दोनों ने बचने की काफी कोशिश की लेकिन वो अपने को पानी के बहाव से नहीं बचा सके। दोनों ही गंगा में बह गए। मरने वालों में रजत खन्ना तथा शुभम हैं। दोनों गाजियाबाद के शालीमार गार्डन के रहने वाले वाले थे। दोनों साथियों को डूबते देख साथिर्या ने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू यिका। गंगा की दूसरी ओर बोट चालकों की निगाह उन पर पड़ी तो वो युवकों को बचाने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related