Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: हरीश रावत के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी को गरमाई पहाड़ की सियासत


Uttarakhand News: हरीश रावत के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी को गरमाई पहाड़ की सियासत

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Chief Minister Pushkar Singh Dhami) फूलों का बुके लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर उनसे मिलने पहुंचे तो पहाड़ की सियासत में बवाल मच गया। हालांकि मुख्यमंत्री धामी ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरीश रावत प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं। इस कारण से वे उनसे मिलने के लिए आवास पर गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री धामी और कांग्रेस के इस धुरंधर नेता की मुलाकात से उत्तराखंड की सियासत में चर्चाएं शुरू है।

Read also: विधानसभा सत्र पहला दिन – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सदन के पटल पर रखा 21116.81 करोड़ का लेखानुदान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व सीएम हरीश रावत के ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर फूलों का बुके लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी के हरीश रावत के आवास पर पहुंचने की सूचना जैसे ही मीडिया को लगी। पल में हरीश रावत के घर के बाहर जमावड़ा लग गया। हरीश रावत के घर के अंदर सीएम धामी और रावत थे और बाहर मीडिया उनका इंतजार कर रहा था। मुख्यमंत्री धामी करीब आधा घंटे से अधिक हरीश रावत के घर पर रूके।

Read also: Uttarakhand News: रोजगार,शिक्षा और स्वास्थ्य उत्तराखंड में सबसे बड़े मुददे, धामी सरकार के बजट पर नजरें

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि उन्होंने राज्य की विकास और राजनीति के बारे में बात की। अचानक जब सीएम धामी का काफिला हरीश रावत के आवास के सामने रूका तो वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता के अलावा हरीश रावत का स्टाफ हैरान हो गया। इसकी जानकारी भीतर हरीश रावत को दी गई तो वे खुद बाहर आए और धामी को सत्कार कर उनको अपने साथ अंदर ले गए।

Exit mobile version