Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: सरकार गठन के बाद गनर पाने की लगी होड़,धार्मिक हस्तियां बना रही दबाव


Uttarakhand News: सरकार गठन के बाद गनर पाने की लगी होड़,धार्मिक हस्तियां बना रही दबाव

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर से नई सरकार के रूप में जनता के सामने हैं। इस नई सरकार के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) हालांकि दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन इन नए मुख्यमंत्री के सामने अभी से कई चुनौतियां आने लगी है। इनमें सबसे बड़ी चुनौती है गनर उपलब्ध कराने की। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से गनर के लिए होड़ शुरू हो गई। प्रदेश में नेता से लेकर व्यापारी और धार्मिक हस्तियां भी गनर बहाल करने के लिए शासन और सरकार पर दबाव बनाने लगे है। हालांकि सरकार ने इसका भी खाका तैयार कर लिया है।

Read also: उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

जिसके अनुसार पहले चरण में मंत्री, विधायकों के अलावा जिलों के मेयर और जिला पंचायत अध्यक्षों के ही सुरक्षा बहाल की जाएगी। गृह विभाग ने पहले चरण में सुरक्षा बहाल करने के लिए हरी झंडी दी है। वहीं विधायकों, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष को एक पुलिस कर्मी गनर के रूप में दिया जाएगा। अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल के मुताबिक पहले चरण में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सुरक्षा के लिए गनर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद शेष को नियमों के अनुसार नए सिरे से आवेदन करने पर उसकी जांच होने पर ही गनर उपलब्ध कराया जाएगा।

Exit mobile version