Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: होली खेलने के बाद भागीरथी में नहा रहे दो युवक डूबे


Uttarakhand News: होली खेलने के बाद भागीरथी में नहा रहे दो युवक डूबे

देहरादून। होली खेलने के बाद भागीरथी में नहाने गए दो युवक डूब गए। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना उत्‍तरकाशी के गांव अटाली की है। जहां पर भागीरथी नदी (Bhagirathi River) में बहे युवक की खोज के लिए राज्य आपदा मोचन बल के साथ ही आईटीबीपी की टीम ने आज शनिवार को अभियान शुरू किया और उसके बाद दोनों के शव बरामद कर लिए। घटना शुक्रवार को होली के शाम की है। जहां पर होली खेलने के बाद दो युवक भागीरथी नदी में नहाने गए थे।

Read also: त्रिपुरा : होली खेलने के बाद नहाने गए 3 किशोर नहर में डूबे

दोनों युवक अचानक नदी में बह गए। युवकों की खोज कल शाम से ही जारी थी। पूरी रात खोज होती रही लेकिन आज सुबह तक कुछ पता नहीं चला था। लेकिन आज सुबह एक बार फिर से अभियान चलाया गया और इस दौरान दोनों युवकों के शव बरामद हो गए।

Read also: यूपी : अमेठी के गांव में होली मनाने को लेकर हुई झड़प में 2 की मौत

वहीं दूसरी ओर मानपुर के पास इंद्रावती नदी (Indravati River) में डूबे युवक का शव टीम ने देर शाम बरामद कर लिया। युवक शुक्रवार को होली खेलने के बाद नहाने के लिए गया था और डूब गया था।

Exit mobile version