Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Weather: बर्फ की चादर से ढकी चोटियां, दिन की शुरूआत बारिश के साथ

weather

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश तो मैदान में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून के साथ ही उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की आशंका है।

बर्फबारी से पहाड़ की चोटियां सफेद चादर से ढक गईं हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केदारनाथ में बर्फबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां सभी कॉटेज व पुनर्निर्माण कार्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ समेत तीन सदस्यीय दल दो दिन से धाम में मौजूद है। खराब मौसम के चलते दल परिसंपत्तियों का निरीक्षण पूरा नहीं कर पाया है।

Exit mobile version