देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनने के बाद आज मंत्रियों के बीच विभागों को बांट दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने अपने पास सर्वाधिक 23 विभाग रखें हैं। मुख्यमंत्री ने सबसे महत्वपूर्ण गृह विभाग भी अपने पास ही रखा है। इस लिहाज से सर्वाधिक विभाग मुख्यमंत्री धामी के पास ही हैं। उत्तराखंड का वित्तमंत्री विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल को बनाया गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मंत्री धन सिंह रावत होंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग सुबोध उनियाल को दिया है।
राज्य के पीडब्ल्यूडी यानी लोकनिर्माण विभाग की जिम्मेदारी सतपाल महाराज को मिली है। मंत्रिमंडल की एकमात्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग महिला सदस्य रेखा आर्या को दिया गया है। इसके कृषि विभाग गणेश जोशी संभालेंगे। बता दें कि सीएम धामी सहित राज्य मंत्रिमंडल में कुल 9 मंत्री बनाए गए हैं।

