Site icon Buziness Bytes Hindi

Tomato Price: मंडी परिषद ने कांउटर लगाकर बेचा 50 रुपए किलो टमाटर, ये है समय

jl0801

Tomato Price: देश भर में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे आम आदमी परेशान है। 10 से 20 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर इस समय 200 रुपए तक बिक रहा है। जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। उत्तराखंड की मंडी परिषद ने लोगों को राहत देते हुए टमाटर सस्ते में बेचने की तैयारी की है। देहरादून स्थित निरंजनपुर सब्जी मंडी में सस्ते टमाटर बेचे जाएंगे। इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया है। अब प्रतिदिन दो घंटे का टमाटर बेचा जाएगा। मंडी में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक टमाटर बिकेगा। इसके अलावा Rishikesh और रुड़की में Mandi में काउंटर पर सस्ता Tomato उपलब्ध कराया जाएगा।

कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव विजय थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून स्थित निरंजनपुर सब्जी मंडी में कुछ दुकानों पर फुटकर काउंटर लगाए हैं। इन काउंटरों पर आम लोगों को 50-70 रुपए प्रति किग्रा टमाटर मिलेंगे। इसमें भी शर्त होगी एक आदमी को दो किलो से अधिक टमाटर नहीं मिलेंगे। इसके लिए टमाटर खरीदने से पहले हर व्यक्ति का मोबाइल नंबर के साथ उसका नाम रजिस्टर में लिखा जाएगा।

देहरादून मंडी में वर्मा एंड कंपनी, फरीद एंड कंपनी, रवींद्र कुमार जग्गी और अवतार फ्रूट कंपनी पर फुटकर काउंटर लगाए जाएंगे। अगर कोई बार बार टमाटर खरीदने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऋषिकेश मंडी समिति में भी आज से थोक मंडी में काउंटर लगाकर 50 से 70 रुपए किलो टमाटर बेचा जाएगा।

आज शनिवार को मंडी में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो विशेष काउंटर लगाए गए। उत्तराखंड में बीते दिनों बारिश से टमाटर के दामों में उछाल आया है। पहाड़ी जिलों में सड़क मार्ग बाधित होने से टमाटर के दाम बढ़े हैं। सबसे अधिक असर चार धाम यात्रा मार्गों पर दिखा है। जहां पर टमाटर 160 से 180 रुपए बिक रहा है। मंडी परिषद की ये पहल आम आदमी के लिए राहत भरी है।

Exit mobile version