उत्तराखण्ड़ : जारी रहेगी साप्ताहिक बंदी

उत्तराखंडउत्तराखण्ड़ : जारी रहेगी साप्ताहिक बंदी

Date:


उत्तराखण्ड़ : जारी रहेगी साप्ताहिक बंदी

देहरादून।  उत्तराखण्ड़ में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए प्रदेश के चार जनपदों में शनिवार-रविवार लॉकडाउन लागू किया जा रहा था। हालांकि बीते सप्ताह त्यौहारों के चलते इस व्यवस्था में छूट दी गई थी।

अब 8 व 9 अगस्त को शनिवार व रविवार है तो एक बार फिर शनिवार-रविवार लॉकडाउन रहेगा या नहीं इस बात की चर्चाएं तेज थी। देहरादून जनपद के लिए फिलहाल इन चर्चाओं पर जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने विराम लगा दिया है।

देहरादून जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले सप्ताह त्यौहारों के चलते लॉकडाउन व्यवस्था को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब देश व प्रदेश में अनलॉक-3 की गाइडलाइन लागू हो चुकी है, जिसमें लॉकडाउन का कोई जिक्र नहीं है।

ऐसे में अभी जनपद में केवल साप्ताहिक बंदी रहेगी। अगर शासन स्तर पर लॉकडाउन के लिए कोई अलग से आदेश आते हैं तो वह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। अब देखना होगा क्या देहरादून के साथ ही अन्य जनपदों में भी लॉकडाउन व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा या शासन द्वारा अलग से आदेश जारी कर लॉकडाउन पर कोई फैसला लिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...