देहरादून। उत्तराखंड विधान सभा चुनाव – 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा उत्तरांखड फतह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू का सहारा लेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि अभी पहाड में मोदी मैजिक बरकरार है। इसी कारण से भाजपा ने प्रत्याशी चयन में किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं उठाया। भाजपा ने आंख बंदकर टिकट दे दिया। पार्टी को पता है कि इस बार भी मोदी मैजिक चलेगा।
Read also: यूपी विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर फैक्टर
जिसका लाभ भाजपा को मिलना तय है। बता दें भाजपा के अलावा अन्य किसी दल के पास मोदी जैसा चेहरा नहीं है जिसके भरोसे वे चुनाव में मतदाताओं से वोट देने की अपील कर सकें। कांग्रेस के पास भी ले देकर एकमात्र चेहरा प्रियंका गांधी का है। प्रियंका इस समय उत्तर प्रदेश में अपना अधिक समय दे रही हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस के पास कोई ऐसा स्थानीय दमदार चेहरा नहीं दिखाई देता। जिसको आगे कर कांग्रेस मतदाताओं के बीच खड़ी हो सकें।
Read also: ‘अगर नरेंद्र मोदी न होते तो देश अफगानिस्तान बन गया होता’, योगी के मंत्री का विवादित बयान
निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद अब राजनैतिक दल छोटी चुनावी सभाओं को कर सकते हैं। इसी के तहत अब अब भाजपा ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल रैलियों को करने का प्लान बनाया है। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक मतदाता तक ठोस तरीके से अपनी बात और सरकार की उपलब्धियों को रख सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली के अलावा कुछ बड़े नेता भी उत्तराखंड में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए आ सकते हैं। चुनावी सभा में 500 लोगों के एकत्र होने की अनुमति मिलने के बाद यह भी प्लान भाजपा द्वारा बनाया गया है कि गृहमंत्री अमित शाह को भी बुलाया जाए और उनसे इन छोटी चुनावी सभा को संबोधित कराया जाए। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल मोड में मतदाताओं के मूड को बदलने का काम करेंगे वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता रोड शो का भी हिस्सा बनेंगे। यह रोड शो देहरादून, नैनीताल, गढ़वाल,पौडी के अलावा अन्य प्रमुख जिलों से निकालने की योजना बनाई गई है।

