देहरादून। उत्तराखंड खेल निति को लेकर जोर शोर से आगे बढ़ रहा है. खेल निति में दी जाने वाली छात्रवर्ती का जिओ जारी कर दिया गया है. उत्तराखंड की खेल निति में खिलाडियों को छात्रवर्ती से लेकर नौकरियों में आरक्षण दिए जाने का प्रावधान किया गया है. उत्तराखंड सरकार इस निति के जरिये खिलाडियों में नया उत्साह भरने की कोशिश कर रही है. खेल विभाग के शासनादेश जारी करने पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि राज्य में छात्रवर्ती का जिओ जारी हो चुका है. खेल विभाग के जिओ जारी होने से प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने का मौका मिलेगा.
खिलाडियों को मिलेगी छात्रवर्ती
उत्तराखंड में प्रतिभा शाली खिलाड़यों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवर्ती देने की तैयारी उत्तराखंड सरकार कर रही है. उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत राज्य के 8 से 14 वर्ष तक के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रति जनपद 150-150 बालक-बालिकाओं को 1500 रुपये हर महीने खेल छात्रवर्ती दी जाएगी.मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 29 अगस्त को खेल दिवस पर खेल छात्रवर्ती योजना का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे.
Read also: पर्यटकों के लापरवाही की कीमत चुका रहे ग्लेशियर, Adi Kailash और Om Parvat पर पर्यावरण खतरा
केरल,उड़ीसा व हरियाणा की तर्ज पर बनेगा राज्यों के स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड
प्रदेश में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड बनाए जाने के लिए पहल शुरू हो गई है.इसके लिए दूसरे राज्यों के डेवलपमेंट फंड की स्टडी करने की तैयारी की जा रही है. मंत्री ने बताया कि केरल,हरियाणा और उड़ीसा राज्यो में यह व्यवस्था लागू है. रेखा आर्या ने अधिकारियों को इन राज्यों के स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड का अध्ययन करने के निर्देश दिए ताकि खेल विभाग के लिए सीएसआर व अन्य मद से वित्तीय प्रबंधन हो सके.
वेबसाइट अपडेट नही होने पर नाराज हुईं मंत्री
खेल निति को लेकर भले ही जिओ जारी हो गया हो लेकिन डिजिटल इंडिया का झंडा उठाने वाली भाजपा सरकार में विभाग अपनी एक वेबसाइट तक नहीं बना पाया है. आधी अधूरी वेबसाइट को अपडेट न करने पर खेल मंत्री नाराज हो गई. मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व की बैठक में भी वेबसाइट को अपडेट करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अधिकारियों की तरफ से इस और किसी भी प्रकार का ध्यान नही दिया गया जो कि बेहद गंभीर विषय है। मंत्री ने एक हफ्ते में खेल विभाग की वेबसाइट को पूरी तरह से अपडेट करने के निर्देश दिए.
