Site icon Buziness Bytes Hindi

UK Honor Killing: दलित नेता ने किया प्रेम विवाह तो ससुरालियों ने उतारा मौत के घाट,तनाव की आशंका से फोर्स तैनात

अल्मोडा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण में प्रेम विवाह करने पर एक दलित नेता का ससुरालियों ने अपहरण कर लिया और उसको मौत के घाट उतार दिया। मृतक दलित नेता का नाम जगदीश चंद्र है और वह उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जुड़ा हुआ है। भिकियासैंण में दलित नेता की ह त्या के बाद से एक विशेष वर्ग में तनाव हैं और प्रशासन ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।  घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वर्ग विशेष से मामला जुड़ा होने के कारण सतर्कता बरती जा रही है। सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केशराम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह, भावना पत्नी जोगा सिंह के साथ रह रही थी। 

Read also: स्वदेशी विमान वाहक पोत INS Vikrant को पीएम मोदी ने देश को किया समर्पित

दोनों का प्रेम विवाह महिला गुड्डी के सौतेले भाई और पिता को पसंद नहीं आया। दोनों पहले से ही इस विवाह के खिलाफ थे। बीते गुरुवार को जगदीश के ससुरालियों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया। उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र का अपहरण कर गाड़ी से ले गए। उसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर पुलिस और राजस्व टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का खून से सना शव बरामद कर लिया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने जानकारी दी कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश चंद्र दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैंं। तहसीलदार निशा रानी ने जानकारी दी कि पूूरे मामले की  जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ लिया गया हैं।

मामले को देखते हुए सल्ट भतरोजखान आदि क्षेत्र की पुलिस मौके पर तैनात हैं। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सतर्कता बरती जा रही है। मृतक जगदीश चंद्र ने 2022 में सल्ट विधानसभा से उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। वह प्लंबर का कार्य करता है और क्षेत्र में लोकप्रिय है। उसकी छवि को देखते हुए पार्टी का टिकट दिया था।

Exit mobile version