देवस्थानम बोर्ड एक्ट को वापस लेगी उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंडदेवस्थानम बोर्ड एक्ट को वापस लेगी उत्तराखंड सरकार

Date:


देवस्थानम बोर्ड एक्ट को वापस लेगी उत्तराखंड सरकार

  • सांसद अनिल बलूनी ने दिया तीर्थ पुरोहितों को आश्वासन

देहरादून। उत्तराखंड में लागू देवस्थानम बोर्ड एक्ट को प्रदेश सरकार जल्द वापस लेगी। यह आश्वासन दिया है आज तीर्थ पुरोहितों से वार्ता करने के दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि देवस्थानम बोर्ड एक्ट को वापस लिये जाने को लेकर भाजपा में सहमति बन चुकी है। जल्द ही इस एक्ट को रद कर दिया जायेगा।

Read also: उत्तराखंड : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाराज नेताओं को मनाने के अभियान की संभाली कमान

गौरतलब है कि उत्तराखंड में भाजपा मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत ने 2019 में चार धामों सहित उत्तराखंड के कुछ और तीर्थों, मंदिरों के प्रबंधन के लिये देवस्थानम बोर्ड एक्ट बनाया था। इस एक्ट का विरोध तीर्थ पुरोहितों, विपक्षी दलों के साथ भाजपा के नेता भी कर रहे थे। माना जाता है कि त्रिवेंद सिंह रावत को सीएम पद से इस्तीफा देने के लिये मजबूर करने के पीछे देवस्थानम बोर्ड एक्ट लागू करने की जल्दबाजी भी एक प्रमुख कारण थी। तत्कालीन सीएम रावत ने इस एक्ट को लागू करने से पहले पार्टी विधायकों तक को विश्वास में नहीं लिया था।

Read also: भाजपा के हुए राम, कपरवान ने पहना केसरिया चोला

वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पद संभालते ही देवस्थानम बोर्ड एक्ट वापस लिये जाने के संकेत दिये थे। देवस्थानम एक्ट के खिलाफ कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं धाम तीर्थ पुरोहितों के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंच कर अपनी मांग जाहिर की। चारधाम महापंचायत के प्रतिनिधि बृजेश सती का कहना है कि अनिल बलूनी ने देवस्थानम बोर्ड एक्ट को जल्द वापस लेने का आश्वासन चारों धामों के पुरोहितों को दिया है। राज्यसभा सांसद ने इस एक्ट को रद किये जाने को लेकर भाजपा में सहमति बन जाने का आश्वासन भी दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...