चारधाम के लिए जा रहे Uttarakhand तो यहां से मिलेगी Roadways Bus, श्रद्धालु इस नंबर पर करें फोन

उत्तराखंडचारधाम के लिए जा रहे Uttarakhand तो यहां से मिलेगी Roadways Bus,...

Date:

देहरादून। चार धाम की यात्रा के लिए जा रहे हैं और अपना निजी वाहन नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। इस बार चारधाम यात्रा के लिए रोडवेज ने अच्छी व्यवस्था की है। उत्तराखंड रोडवेज ने चारधाम की यात्रा के लिए रोडवेज बस की सुविधा भी चालू की है। इसके लिए हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए बस सेवा शुरू की है। इसी के साथ ऋषिकेश से केदारनाथ धाम के सोनप्रयाग तक रोडवेज बस का संचालन किया जाएगां वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए भी ऋषिकेश से आज बस सेवा शुरू की गई।

Also Read : Dehradun में बढ़ा कोरोना, Welham Girls’ School में 6 छात्राओं में कोरोना की पुष्टि

ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम के लिए प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच बजे और केदारनाथ धाम के सोनप्रयाग के लिए सुबह साढ़े छह बजे बस रवाना होगी। ऋषिकेश से गंगोत्री धाम के लिए जो बस रवाना होगी उसका समय सुबह छह बजे रखा है। रोडवेज विभाग ने इन सेवाओं के लिए ऋषिकेश बस अडडे पर काउंटर खोलकर चारधाम के लिए टिकट बुक करने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए श्रद्धालुगण प्रात: आठ बजे से शाम पांच बजे तक टिकट की एडवांस बुकिंग करा सकेंगे। इतना ही नहीं इसके लिए रोडवेज ने आनलाइन भी बुकिंग की व्यवस्था की है। 

Also Read : Uttarakhand News: जिस कमरे में कभी गुजारा था बचपन, उसी कमरे में CM Yogi ने गुजारी रात

इसी के साथ रोडवेज ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर भी खोला है। इसके लिए एक नंबर जारी किया गया है। यह नंबर 8476007540 है। इस पर फोन कर बसों से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।  वहीं रोडवेज विभाग ने दिल्ली और देहरादून से भी चारधाम यात्रा के लिए बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए चारों धाम के लिए दिल्ली से भी सीधी बस सेवा मिलेगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा अपने पूरे स्वरूप में आ जाएगी। उसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related