Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तराखंड को कोरोना से मिली थोड़ी राहत

21 दिन के बाद सौ से कम हुई कोरोना से मौत
नये कोरोना संक्रमितों से अधिक मरीज हुए स्वस्थ

देहरादून। मंगलवार का दिन उत्तराखंड के लिये थोड़ी राहत देने वाला रहा। आज प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में कमी आयी और 21 दिन के बाद कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा सौ से कम रहा। वहीं आज मिले नये कोरोना संक्रमितों से अधिक मरीजों ने कोरोना से मुक्ति पाई। आज प्रदेश में 4785 नये संक्रमित मिले और 79 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने से स्वास्थ विभाग ने भी राहत की सांस ली है।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में 1226, हरिद्वार में 555, पौड़ी में 509, नैनीताल में 442, ऊधमसिंह नगर में 372, टिहरी में 348, अल्मोड़ा में 320, रुद्रप्रयाग में 241, उत्तरकाशी में 174, चमोली में 195, बागेश्वर में 161, चंपावत में 124 और पिथौरागढ़ जिले में 118 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज प्रदेश में मिले 4785 संक्रमितों के मुकाबले 7019 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 76232 हो गयी है। प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 70.72 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.83 प्रतिशत हो गयी है।

47 दिनों में हुईं हैं दो तिहाई मौतें

कोरोना की दूसरी लहर उत्तराखंड में जानलेवा साबित हो रही है। पिछले 47 दिनों कोरोना संक्रमितों की जिंदगी पर भारी रहे और प्रदेश मंे अब तक हुई मौतों में से दो तिहाई लोगों ने इस दौरान जान गवांई है। 15 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक प्रदेश में 1717 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। जबकि एक अप्रैल से 17 मई तक प्रदेश में 3317 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देहरादून में सबसे अधिक कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। प्रदेश में कोरोना से हुई कुल मौतों में से 51 प्रतिशत मौतें देहरादून जिले में हुई हैं।

Exit mobile version