उत्तराखण्ड बाढ़: मृतकों के परिजनों को राज्य व PMNRF से आर्थिक मदद का एलान

उत्तराखंडउत्तराखण्ड बाढ़: मृतकों के परिजनों को राज्य व PMNRF से आर्थिक मदद...

Date:


उत्तराखण्ड बाढ़: मृतकों के परिजनों को राज्य व PMNRF से आर्थिक मदद का एलान

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के तपोवन क्षेत्र में नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा रविवार सुबह को टूट गया और इससे अलकनंदा नदी पर बने ऋषिगंगा बांध को नुकसान पहुंचा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पांच लोग अपने 180 भेड़ों और बकरियों के साथ फ्लैश फ्लड में बह गए हैं. उनका आकलन है कि करीब 125 लोग लापता हैं. यह संख्या बढ़ सकती है.

रावत ने 4 लाख रुपये की वित्तीय मदद का एलान किया
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एलान किया कि मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी. उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है, उन्होंने दो बार फोन किया. उन्हें गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी फोन किया है.

PMNRF से भी मिलेगी आर्थिक मदद
पीएम नरेंद्र मोदी ने PMNRF से चमोली, उत्तराखंड मेंं मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...