Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Election Result Live Update: शुरूआती रूझान में भाजपा ने छुआ बहुमत का जादुई आंकड़ा, 70 में 40 पर बढ़त


Uttarakhand Election Result Live Update: शुरूआती रूझान में भाजपा ने छुआ बहुमत का जादुई आंकड़ा, 70 में 40 पर बढ़त

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) के लिए आज वोटों की गिनती का काम चल रहा है। शुरूआती नतीजों और मिले रूझानों से भाजपा बहुत के जादुई आंकड़ों के नजदीक पहुंच रही है। भाजपा 70 में से 40 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस 26 सीटों पर आगे हैं। आज प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आ रहे हैं। इसी के साथ यह साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की बागडोर किसके हाथों में होगी।

Read also: उत्तराखंड में निर्दलीय उम्मीदवारों पर भाजपा की नजर

भाजपा ने जहां बहुमत का आंकड़ा छूते हुए 36 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है वहीं कांग्रेस 26 सीटों पर आगे है। आप और अन्य पार्टी के खातों में भी 1-1 सीट दिख रही हैं।

Read also: गोवा में भाजपा और कांग्रेस समर्थन जुटाने की कोशिश में जुटीं

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी का भाजपा पर आरोप लगाया है। पौड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता अद्वैत बहुगुणा ने पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, पोस्टल बैलेट बिना राजनीतिक दलों के एजेंट की मौजूदगी के मतगणना स्थल तक लाए। ऐसे में इस पर विश्वास कैसे किया जाए कि बैलेट कहां से लाए गए। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति दर्ज की है।

Exit mobile version