Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Election Result 2022 Live: जिले की सभी 11 विस सीटों पर शुरूआती दौर में भाजपा—कांग्रेस और बसपा में कांटे की टक्कर


Uttarakhand Election Result 2022 Live: जिले की सभी 11 विस सीटों पर शुरूआती दौर में भाजपा—कांग्रेस और बसपा में कांटे की टक्कर

हरिद्वार। जिले की सभी विधानसभा सीटों पर मिल रहे शुरूआती रूझान में भाजपा आगे चल रही है। जिले में 11 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना का काम चल रहा है। हरिद्वार ग्रामीण सीट (Haridwar Rural Seat) से पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत कांग्रेस की प्रत्‍याशी के रूप में मैदान में हैं।

Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में उलझा दलों का सियासी गणित,वर्चस्व की लड़ाई में फंसी सीटें

अनुपमा 560 वोटों से पीछे चल रही है। वहीं हरिद्वार विधानसभा सीट (Haridwar assembly seat) से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक 985 मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना के शुरूआती रुझानों में लक्सर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद पूरी टक्कर दे रहे हैं। पहले राउंड में बसपा प्रत्याशी शहजाद को 3031, कांग्रेस प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी को 1480 और भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को 943 मत मिले हैं। वहीं भगवानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ममता राकेश 1900 वोट से आगे चल रही हैं। भेल रानीपुर विधानसभा के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान को 4267 वोट तो वहीं भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को 2987 मत प्राप्त हुए हैं। रुड़की में बीजेपी 1701, कांग्रेस 1247, आप को 35 मत मिले हैं। उत्‍तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में अब कांटे की टक्‍कर है। कांग्रेस अब कुछ सीटों पर आगे निकली है।

Exit mobile version