Uttarakhand Election News: उत्तराखंड के लिए अब चर्चा में आया इस महिला विधायक का नाम,गर्म हुआ चर्चाओं का बाजार

विधानसभा चुनावUttarakhand Election News: उत्तराखंड के लिए अब चर्चा में आया इस महिला...

Date:


Uttarakhand Election News: उत्तराखंड के लिए अब चर्चा में आया इस महिला विधायक का नाम,गर्म हुआ चर्चाओं का बाजार

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री ( Uttarakhand New CM) के नाम को लेकर शीर्ष स्तर पर काफी तेजी से मंथन चल रहा है। जिन नामों पर पहले से चर्चा हो रही है उनके बीच एक और नाम तेजी से सामने आया है। ये नाम किसी पुरुष विधायक का न होकर महिला विधायक का है। जिस पर अब सोशल मीडिया पर भी खूब पोस्ट वायरल हो रहे हैं। खासकर बात ये कि इस महिला विधायक की पैरवी के लिए प्रदेश की सभी महिला विधायक लामबंद हुई है और एक सुर में इस महिला विधायक को मुख्यमंत्री बनाने की मांग भाजपा हाईकमान से की है। ये महिला विधायक और कोई नहीं भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु हैं जो कि कोटद्वार सीट से चुनाव जीती है। बता दें कि वर्ष 2012 में भुवन चंद्र खंडूरी कोटद्वार से चुनाव हार गए थे।

Read also: Yogi Government: उप्र में योगी की जीत पर उत्तराखंड में बांटे गए कुंटलों लडडू, यूपी से उत्तराखंड तक मना जश्न

इसी कारण 2012 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने से चूकी थी। कोटद्वार सीट से इस बार उनकी पुत्री ऋतु खंडूरी ने चुनाव जीता। प्रदेश भाजपा कार्यालय में ऋतु खंडूरी का भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने स्वागत किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने ऋतु खंडूरी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की और उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। वहीं विधायक ऋतु का कहना है कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वे शामिल नहीं हैं। पार्टी नेतृत्व जो फैसला लेगा वो उनको मंजूर होगा।

प्रदेश के विधानसभा चुनाव ( Vidhan Sabha Chunav) में भाजपा ने 47 सीटें जीती। लेकिन भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा रहे पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए। ऐसे में अब नया मुख्यमंत्री कौन हो इसको लेकर भाजपा के बीच माथापच्ची चल रही है।

Read also: मणिपुर विधानसभा चुनाव के बाद पूर्वोत्तर में राजनीतिक बदलाव की बयार

इन नामों पर भी चल रही है चर्चा कार्यकारी मुख्यमंत्री धामी के अलावा और जिन नामों पर चर्चा चल रही है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा0 धन सिंह रावत, बिशन चुफाल के अलावा बंशीधर भगत का नाम भी दौड़ में शामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related