Site icon Buziness Bytes Hindi

सबसे अधिक मतदान हरिद्वार में सबसे कम पिथौरागढ़ में,मतदाताओं मे दिख रहा उत्साह


सबसे अधिक मतदान हरिद्वार में सबसे कम पिथौरागढ़ में,मतदाताओं मे दिख रहा उत्साह

देहरादून। Uttarakhand Election 2022 Voting Live इस समय उत्तराखंड में मतदान का दौर चल रहा है। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान चालू है। आज 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला प्रदेश के 82 लाख मतदाता कर रहे है। इस दौरान दिन में 11 बजे तक हरिद्वार में सर्वाधिक 23 फीसदी वोट पड़ चुके थे। यह पूरे प्रदेश में सर्वाधिक बताया जा रहा है। जबकि सबसे कम मतदान जिला पिथौरागढ़ में हुआ। जहां पर 14.96 फीसदी वोट 11 बजे तक डाले गए हैं। इसके ​अतिरिक्त अल्मोड़ा में 15.4 फीसदी, उत्तरकाशी में 16.90 प्रतिशत, ऊधमसिंह नगर जिले में 20.54 प्रशित, चमोली विधानसभा में 17.58 फीसदी,चंपावत जिले में 17.88 प्रतिशत, टिहरी गढ़वाल जिले में 16.6 प्रतिशत,राजधानी देहरादून में 18.80 फीसदी, नैनीताल जिले में 20.63 फीसदी, पौड़ी गढ़वाल जनपद में 16.46 प्रतिशत,बागेश्वर में 16.60 फीसदी और रुद्रप्रयाग जिले में 19.39 प्रतिशत मतदान 11 बजे तक हो चुका था।

Read also: उत्तराखंड में दिग्गजों ने किया मतदान, जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील

वहीं अल्मोड़ा जिले के एक बूटा पर फर्जी मतदान का आरोप लगाकर हंगामा हुआ। इसकी जांच के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं। मामला खत्याड़ी बूथ पर फर्जी मतदान की शिकायत का है। सुबह 9 बजे तक उत्तराखंड में मात्र 5.15 फीसदी ही वोट डाले गए थे। उसके बाद से मदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी देहरादून में 11 बजे तक 19.53 फीसदी लोगों ने ही अपने मत का उपयोग किया। देहरादून के चकराता में सबसे अधिक मतदान 25.59 प्रतिशत हुआ।

Exit mobile version