Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Crime News : कलियर से लापता बच्चे मेरठ के दंपत्ति ने किया था अपहरण,आरोपी महिला की पुलिस कर रही तलाश


Uttarakhand Crime News : कलियर से लापता बच्चे मेरठ के दंपत्ति ने किया था अपहरण,आरोपी महिला की पुलिस कर रही तलाश

हरिद्वार। कलियर में जियारत के लिए आए परिजनों का मासूम अचानक से गायब हो गया। डेढ साल के मासूम का अपहरण मेरठ निवासी दंपति ने किया था। जबकि कलयर में जियारत करने आया परिवार भी मेरठ से ही आया था। बच्चा गायब होने के बाद परिजनों ने बच्चे का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने बच्चा ले जाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन आरोपी की पत्नी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Read also: छुरा घोंपने के मामले में वांछित दिल्ली का व्यक्ति देहरादून से 5 माह बाद गिरफ्तार

मेरठ के अतराड़ा निवासी इस्लामुद्दीन अपने परिवार के साथ कलियर जियारत करने गए थे। गत 10 मार्च को दरगाह की वाहन पार्किंग से इस्लामुद्दीन का डेढ़ साल का बेटा अरहान अचानक से गायब हो गया। बताया जाता है कि उसका अपहरण किया गया था। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की। परिजनों ने बच्चे का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद बच्चे के परिजनों के पास सलीम निवासी इखेड़ा, थाना मवाना का फोन आया।

उसने बताया कि वह पत्नी के साथ कलियर जियारत करने गया था। इसी दौरान गंगनहर पटरी पर उसे बच्चा अरहान लावारिस हालत में रोते हुए मिला। तलाश करने के बाद जब बच्चे के परिजन नहीं मिले तो वह बच्चा मेरठ ले आया। सलीम ने इस्लामुद्दीन के घर जाकर बच्चा उसे सौंप दिया था। इस्लामुद्दीन ने बच्चा मिलने की जानकारी कलियर थाना पुलिस को दी थी। कलियर पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर लिया।

Read also: बिहार 12 वीं की परीक्षा में ई-रिक्शा चालक का बेटा बना स्टेट टॉपर

थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी का कहना है कि सलीम ने पत्नी के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया। उन्होंने बताया कि सलीम की शादी के 11 साल बाद भी कोई बेटा नहीं है। सलीम के पास एक बेटी है। बेटे की चाह में उसने कलियर से अरहान का अपहरण कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया की उसकी पत्नी रेशमा की तलाश में दबिश दे रहे हैं।

Exit mobile version